के०एम० कॉलेज की स्थापना मुइया ,घाटमपुर कानपुर नगर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण एवं छात्र/छात्राओं को सुबिधायें प्रदान करनें की अपनी पवित्र सोच को साकार रूप देने के लिए अपने निजी संसाधनों का प्रयोग करते हुए की गई जो स्वयं एक प्रमुख शिक्षाविद् हैं|
वर्तमान में यह संस्था स्नातक स्तर की आदर्श एवं मानक संस्था है| अनुशासन एवं सघन शिक्षण के परिणामस्वरूप आरम्भ से ही यह संस्था अति उत्कृष्ट परीक्षाफल दे रही है| इस महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक भी प्राप्त कर रहे हैं| शिक्षण कार्य के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में अनुशासन एवं श्रम के प्रति निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा करके उनको सम्पूर्ण मानव के रूप में विकसित करना संस्था का प्रमुख लक्ष्य है|
संस्था का परिसर अत्यन्त शांत वातावरण में स्थित है जहाँ शिक्षा का एक अच्छा माहौल है जो की शिक्षण कार्य के लिए अत्यन्त आदर्श है| संस्थान की मूलभूत सुबिधायें बड़ी हवादार कक्षाएं, शिक्षकों के कलात्मक शिक्षण के आधुनिक उपकरण, उच्चस्तरीय मूटकोर्ट एवं समर्द्ध पुस्तकालय है|
1- आत्मानुशासन एवं श्रम के प्रति निष्ठावान सुशिक्षित नागरिकों का सृजन|
2- छात्र-छात्राओं की मेघा को जागृत करके उनके अन्दर प्रकृति तथा जीवन के विभिन्न पक्षों के प्रति-प्रेम की भावना का सृजन|
3- छात्र-छात्राओं में जीवन एवं विश्व संदर्भ के आधारभूत प्रश्नों को स्फुरित करके उनके अंतस में इन प्रश्नों के उत्तर खोजने की उत्सुकता एवं क्षमता उत्पन्न करना|
4- जातिवाद, धर्मवाद, सम्प्रदाय की संकीर्णता से ऊपर विश्व बनधुत्व की भावना को छात्र-छात्राओं में करना|
5- जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकावला करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रदान करना|
6- आधुनिक वैज्ञानिक युग के विश्व फलक की सम्पूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान करना|
7- पूर्वात्य एवं पाश्चात्य की आध्यात्मिक विरासत एवं वैज्ञानिक उपलब्धिओं का सामना करके छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत का सर्वतोभद्र विकास करना|
8- छात्र-छात्राओं का समानुपातिक, शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक एवं आत्मिक विकास करना|
9- छात्र-छात्राओं को उच्च शैक्षिक उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए सम्पूर्ण मार्ग-दर्शन सुविधाएं एवं वातावरण प्रदान करना|
Scholarship Facility is availablein college which is provided by U.P. Govt.
We have a group of qualified teachers.
Books are vailable in our library..